आईपीएल 2026 की तैयारियों के तहत 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन का सफलतापूर्वक समापन हो चुका है। इस ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी रणनीति के मुताबिक मजबूत कदम उठाए।
फ्रेंचाइजी ने कुल 41 करोड़ रुपये खर्च करते हुए 9 नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इन नई खरीदों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड पूरी तरह संतुलित नजर आ रहा है और टीम में अब कुल 25 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। जिसमे कई युवाओं पर दांव लगाया गया है।
ऑक्शन के दौरान चेन्नई ने अनुभव और युवा प्रतिभा के बीच सही तालमेल बनाने पर खास ध्यान दिया। टीम मैनेजमेंट की सूझबूझ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी अहम जरूरतें पूरी करने के बाद भी फ्रेंचाइजी के पर्स में 2.4 करोड़ रुपये शेष हैं।
आने वाले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में मैदान में उतरने को तैयार दिख रही है। लेकिन इसकी प्लेइंग 11 आईपीएल 2026 में कैसी रहने वाली है इन सब की जानकारी आपको इस लेख में मिलने वाला है।
चेन्नई की संभावित प्लेइंग 11
खिलाड़ी | योगदान |
आयुष म्हात्रे | बल्लेबाज |
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) | बल्लेबाज |
संजू सैमसन | बल्लेबाज (विकेटकीपर) |
कार्तिक शर्मा | बल्लेबाज |
शिवम दुबे | ऑलराउंडर |
डेवाल्ड ब्रेविस | बल्लेबाज |
प्रशांत वीर | ऑलराउंडर |
अंशुल कंबोज | ऑलराउंडर |
नूर अहमद | गेंदबाज |
नाथन एलिस | गेंदबाज |
खलील अहमद | गेंदबाज |
महेंद्र सिंह धोनी | बल्लेबाज (इम्पैक्ट प्लेयर) |
चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से इन खिलाड़ियों का खेलना तय
- महेंद्र सिंह धोनी – चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी रणनीति आज भी महेंद्र सिंह धोनी के इर्दगिर्द ही घूमती नजर आती है। भले ही इस बार सीएसके ने विकेटकीपर के तौर पर दो नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया हो, लेकिन धोनी का मैदान पर उतरना लगभग तय माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी न सिर्फ टीम को अनुभव देती है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। धोनी लंबे और दर्शनीय छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं, वहीं मैच के अंतिम ओवरों में उनका शांत दिमाग और सटीक फैसले टीम को जीत की राह दिखाते हैं। बतौर फिनिशर धोनी की भूमिका आज भी बेहद अहम है, जिसके चलते सीएसके की बल्लेबाजी को अंतिम क्षणों में मजबूती मिलती है।
- रुतुराज गायकवाड़ – रुतुराज गायकवाड़ न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, बल्कि टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ भी माने जाते हैं। उनकी फॉर्म में मौजूदगी सीएसके के लिए जीत की सबसे बड़ी गारंटी साबित होती है। जब रुतुराज का बल्ला चलता है, तो चेन्नई की पारी मजबूत नींव पर खड़ी हो जाती है और विरोधी टीम पर दबाव साफ नजर आने लगता है। इसी वजह से वह टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। एक ओपनर के तौर पर उनकी तकनीक, संयम और बड़े शॉट खेलने की क्षमता टीम को तेज शुरुआत दिलाती है। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है और उनसे एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
- शिवम दुबे – चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे भरोसेमंद हरफनमौला और अनुभवी खिलाड़ियों में शिवम दुबे का नाम सबसे ऊपर आता है, जिनका टीम में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। दुबे अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और लंबे-लंबे छक्कों से मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने कई मौकों पर दबाव की स्थिति में शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई है। बल्लेबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी वह कप्तान का भरोसा बनते हैं और अहम समय पर विकेट निकाल कर टीम को राहत देते हैं। इसी वजह से शिवम दुबे सीएसके के संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं।
आईपीएल ऑक्शन 2026 : चन्नेई ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव
खिलाड़ी | बेस प्राइस | सोल्ड प्राइस |
कार्तिक शर्मा | ₹30,00,000 | ₹14,20,00,000 |
प्रशांत वीर | ₹30,00,000 | ₹14,20,00,000 |
राहुल चाहर | ₹1,00,00,000 | ₹5,20,00,000 |
मैट हेनरी | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
अकील होसैन | ₹2,00,00,000 | ₹2,00,00,000 |
मैथ्यू शॉर्ट | ₹1,50,00,000 | ₹1,50,00,000 |
ज़ैक फॉल्क्स | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
सरफराज़ खान | ₹75,00,000 | ₹75,00,000 |
अमन खान | ₹30,00,000 | ₹40,00,000 |
IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फोक्स।
आखरी विचार
संभवतः आपको चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 के बारे में इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर आप बाकी अन्य टीमों के बारे में भी जानना चाहते हैं तो उसके लिए आपको FOMO7 (फोमो7) का रुख करना होगा। यहाँ आपको आईपीएल के हर टीम के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।
सामान्य प्रश्न :
मिनी ऑक्शन में सीएसके ने कितने खिलाड़ी खरीदे?
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुल 9 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।
सीएसके ने ऑक्शन में कुल कितना पैसा खर्च किया?
चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन के दौरान कुल 41 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम को मजबूत किया।
ऑक्शन के बाद सीएसके के पर्स में कितना पैसा बचा?
सभी जरूरी खिलाड़ियों को खरीदने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पर्स में 2.4 करोड़ रुपये शेष बचे हुए हैं।
आईपीएल 2026 में सीएसके के कप्तान कौन हैं?
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है।
सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 में फिनिशर की भूमिका कौन निभाएगा?
महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 में फिनिशर की अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।