आईपीएल में सर्वाधिक छक्के किन पांच बल्लेबाजों के नाम ?

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in IPL) : आईपीएल विश्व का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला क्रिकेट लीग है। यहाँ सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों का ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिलता है। तभी तो ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ो रुपय खर्च किये जाते हैं। यहाँ बल्लेबाजों का सबसे ज्यादा बोलबाला रहता है। आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज द्वारा लगाया गया है।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के | विस्तार से समझें

यहाँ हम उन पांच बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। जिन्होंने आईपीएल के अभी तक के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आपको इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी बल्लेबाज मिलेंगे जो आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। तो आइये उन पांचो बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं :

1:- क्रिस गेल – विश्व के सबसे धाकड़ और गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में कौन नहीं जानता है। इस खिलाड़ी का नाम आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के लिस्ट में सबसे ऊपर है। जबकि उन्होंने 2021 के बाद आईपीएल को अलविदा कह दिया था। उन्होंने खेले गए 142 मैचों में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आईपीएल में तीन टीमों के लिए अपना योगदान दिया था। जिसमे पंजाब,केकेआर और आरसीबी की टीम शामिल थी।

2:- रोहित शर्मा – विश्व भर में हिटमैन के नाम से लोकप्रिय हो चुके भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। अच्छी बात ये है की आने वाले 2026 के आईपीएल में भी रोहित मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। जबकि गेल ने 2021 के बाद से ही आईपीएल को अलविदा कह दिया था। हिटमैन ने अब तक आईपीएल में 272 मैचों में 302 छक्के लगाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उम्मीद लगाया जा रहा है की आने वाले आईपीएल में ये रिकॉर्ड और भी ज्यादा मजबूत होगा।

3:- विराट कोहली – रिकॉर्ड मशीन कोहली के नाम आईपीएल में कई विराट रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमे से एक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। विराट कोहली शुरू से ही आईपीएल में आरसीबी के हिस्सा रहे हैं। और इस दौरान उन्होंने अब तक 267 मैच खेले हैं जिसमे 291 छक्के लगाकर आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वो रोहित शर्मा से मात्र 11 छक्के कम है। और आने वाले आईपीएल में फिर एक बार आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

4:- महेंद्र सिंह धोनी – टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के बारे में क्या ही कहा जाए। धोनी ज्यादातर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं। उस दौरान छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर रहना, इस खिलाड़ी के काबिलियत को बताता है। धोनी आईपीएल में मात्र दो टीमों के लिए खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे के लिए। इस दौरान उन्होंने 278 मैच खेले हैं जिसमे 264 छक्के जड़े हैं। 2026 के आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

5:- एबी डी विलियर्स – एबी डी विलियर्स वो बल्लेबाज रहे हैं, जो हारी हुई बाजी जीतने का दम रखते थे। इन्होने आरसीबी के लिए कई मैच अपने दम पर निकाला था। लेकिन वो 2021 के आईपीएल के बाद इस टूर्नामेंट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। लेकिन उसके पहले उन्होंने दिल्ली और आरसीबी के तरफ से खेलते हुए कुल 184 आईपीएल मैच खेले जिसमे उन्होंने 251 छक्के लगाए।

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के

अब तक आपको विस्तार से उन खिलाड़ियों के बारे में बताया गया, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। लेकिन अब यहाँ हम आपको टेबल के माध्यम से उनके बारे में आपको बताते हैं :

समय

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

कुल छक्के

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

2009-2021

क्रिस गेल

142

141

357

175*

2008-2025

रोहित शर्मा

272

267

302

109*

2008-2025

विराट कोहली

267

259

291

113*

2008-2025

महेंद्र सिंह धोनी

278

242

264

84*

2008-2021

एबी डी विलियर्स

184

170

251

133*

 समापन विचार

आईपीएल में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in IPL) किन पांच बल्लेबाजों के नाम है। इस प्रश्न का जवाब आपको इस लेख के माध्यम से अब तक मिल चुका होगा क्योकि हमने यहाँ इसके बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि इस लिस्ट में शामिल कौन सा बल्लेबाज सन्यास की घोषणा कर चुका है और कब किया था। ऐसे और भी आईपीएल के रिकार्ड्स को बारीकी से जानने और समझने के लिए आपको FOMO7 (फोमो7) के ब्लोग्स पढ़ने चाहिए।

सामान्य प्रश्न :

क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के हैं।

क्रिस गेल (17 छक्के) और ब्रेंडन मैकुलम (13 छक्के) प्रमुख खिलाड़ी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *